कुढ़नी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

कुढ़नी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
प्रतिनिधि, कुढ़नी कुढ़नी रेलवे स्टेशन के मधुबन चौर स्थित रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे हुई. मृत अमन कुमार (22) कुढ़नी थाने के कुढ़नी निवासी धर्मेंद्र कुमार का पुत्र था. बताया गया कि वह किसी काम से रात को रेल ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर परिजनों ने कोई कारण नहीं होने की सूचना पुलिस को दी़ इसको लेकर परिजनों ने देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




