Muzaffarpur : तुर्की में पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 9:37 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : तुर्की में पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के चढ़ुआ गांव में सोमवार की सुबह एक युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. मृतक 45 वर्षीय सुबोध महतो चढ़ुआ गांव के निवासी थे. परिजनों ने बताया कि सुबोध को मिर्गी नामक बीमारी थी, जिसका किसी भी समय दौरा पड़ जाता था. घटना के समय वह घर के पास स्थित एक पानी भरे गड्ढे की तरफ गये थे. उसी समय मिर्गी का दौड़ा पड़ने से पानी में डूबने की आशंका है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं गांव में मातम का माहौल है़ पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा एवं युवा जदयू नेता अजय यादव उर्फ राजा बाबू ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन