वेब सीरीज वाली एक्ट्रेस और खटाल संचालक पति में ''द एंड'':थाने पहुंचा हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा, पुलिस ने कहा- अब कोर्ट ही आखिरी रास्ता

Author Chandan singh|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

वेब सीरीज वाली एक्ट्रेस और खटाल संचालक पति में ''द एंड'':थाने पहुंचा हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा, पुलिस ने कहा- अब कोर्ट ही आखिरी रास्ता

मुजफ्फरपुर में वेब सीरीज एक्ट्रेस और खटाल संचालक पति के बीच पारिवारिक विवाद थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों को कोर्ट जाने की सलाह दी है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Web series actress husband fight: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा सामने आया है. फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने वाली एक एक्ट्रेस अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर थाने पहुंच गई. महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है, जिससे तंग आकर वह अब अलग होना चाहती है. वहीं, उसके खटाल (डेयरी) संचालक पति ने भी पत्नी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें.. ARMY बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, हकीकत खुली तो निकला पंचर बनाने वाला

लाइफस्टाइल का टकराव और बच्चों का भविष्य

पुलिस के अनुसार, दोनों के कामकाजी माहौल और लाइफस्टाइल में जमीन-आसमान का अंतर है. पत्नी जहां हिंदी-भोजपुरी फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय करती है, वहीं पति शहर से 13 किलोमीटर दूर गांव में खटाल चलाता है. विचारों के इसी अंतर के कारण दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस पारिवारिक कलह के बीच उनके तीन बच्चों (12वीं, 11वीं और 8वीं के छात्र) का भविष्य अब अधर में लटक गया है.

यह भी पढ़ें.. मिथिला के मखाना का बड़ा जलवा, अब Delhi AIIMS की ऑफिशियल Diet Sheet में मिली जगह


थाने में नहीं बनी बात, पुलिस ने दी कोर्ट जाने की सलाह

मिठनपुरा थाने में घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद भी दोनों में से कोई भी समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ. एक्ट्रेस रोज-रोज की मारपीट से आजिज आ चुकी है, तो पति भी अलग होने की जिद पर अड़ा है. दोनों के अड़ियल रुख को देखते हुए पुलिस ने उन्हें कानूनी रास्ता अपनाने और कोर्ट जाने की सलाह दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन