बिहार के इस यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स की बढ़ गयी सीट, फीस में भी की गयी बढ़ोतरी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Feb 2025 8:32 PM
BRABU
BRABU Latest Update: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीसी राय की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित आइएमसी (इंप्लीमेंटेशन एंड मानिटरिंग कमिटी) की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी है. दूसरी ओर पीजी गणित विभाग में संचालित होने वाले एमसीए कोर्स में 40 की जगह 60 सीटों पर नामांकन होगा.
BRABU Latest Update: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले विभिन्न वोकेशनल कोर्स की फीस में बढ़ोतरी की जायेगी. नये सत्र में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा. इसके साथ ही सत्र 2025-26 से वोकेशनल कोर्स में होने वाले नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी. इससे पहले विश्वविद्यालय स्तर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. विश्वविद्यालय ही वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए विद्यार्थियों का आवंटन करेगा. बीबीए, बीसीए और एमसीए कोर्स के फीस में अधिक बढ़ोतरी की गयी है. कम डिमांड वाले कोर्स में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है. एलएन कालेज भगवानपुर में संचालित बीसीए कोर्स में सीटों की संख्या 50 से 100 किए जाने पर सहमति बनी है. बैठक में प्राक्टर प्रो. बीएस राय, सीसीडीसी डा. मधु सिंह, एमडीडीएम कालेज की प्राचार्य डा. कनुप्रिया, बाॅटनी विभागाध्यक्ष डा. रंजना कुमारी, गणित विभागाध्यक्ष डा. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुबालाल पासवान, सीनेट सदस्य डा. संजय सुमन सहित अन्य मौजूद थे.
नए कोर्स शुरू करने से पहले संरचना की होगी जांच
बैठक में कालेजों में सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन पर सहमति प्रदान की गयी है. इसमें छह महीने से एक वर्ष तक के कोर्स शामिल हैं. डिप्लोमा स्तरीय बीलिस कोर्स के रूप में सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन पर सहमति बनी है. दूसरी ओर तीन वर्षीय नए वोकेशनल कोर्स के संचालन के लिए काॅलेजों की आधारभूत संरचनाओं की जांच होगी. विश्वविद्यालय के स्तर से कमेटी का गठन कर इसकी जांच करायी जायेगी. जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर ही नये कोर्स के संचालन की अनुमति मिलेगी. जिन काॅलेजों की आधारभूत संरचना बेहतर है, वहां नया कोर्स का संचालन होगा. वोकेशनल कोर्स के लिए नन टीचिंग स्टाफ की सेवाएं एजेंसी से ली जायेगी. कोर्स के नन टीचिंग स्टाफ के रेमुनरेशन में एक हजार की वृद्धि की गयी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन काॅलेजों में नए कोर्स शुरू होंगे
पीजी बाॅटनी विभाग में शार्ट टर्म स्किल एन्हंसमेंट कोर्स इन कंप्यूटर एंड इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन मशरूम कल्टीवेशन एंड स्पान प्रोडक्शन, आरबीबीएम कालेज में सर्टिफिकिट कोर्स इन क्लीनिकल साइकोलाॅजी, ब्युटीशियन केयर, मधुबनी पेंटिंग, मशरूम कल्चर, सर्टिफिकेट कोर्स इन गीता, एमडीडीएम कालेज में बीएमसी, बीलिस और योगा कोर्स, आरसी कालेज सकरा में बीलिस, बीएमसी, सीसीए, सीएलसी और ब्यूटीशियन और मधुबनी पेंटिंग, नीतीश्वर काॅलेज में बीलिस, योगा, सर्टिफिकेट कोर्स इन फैशन टेक्नोलाॅजी और मधुबनी पेंटिंग, आरएन कालेज हाजीपुर में 11 नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव, सीएन कालेज साहेबगंज में बी वोक कोर्स इन डेयरी टेक्नोलाॅजी एंड फूड टेक्नोलाॅजी,आरएसएस महिला कालेज सीतामढ़ी में बीलिस, फैशन डिजाइनिंग और सीएनडी कोर्स, एसआरपीएस कालेज जैतपुर में बीबीए और बीसीए, एसएलके सीतामढ़ी कोर्स में बीबीए, बीसीए, राजकीय डिग्री कालेज पकड़ीदयाल में बीबीए और बीसीए, जीवछ कालेज मोतीपुर में सीएलसी और सीसीए कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.
इसे भी पढ़ें: खुशी अपहरण कांड की हाइकोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगले शुक्रवार का इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










