विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण ऑडिट रोकने का किया आग्रह

Updated:
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण ऑडिट रोकने का किया आग्रह

Urged to stop audit

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुशहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह कार्यपालक पदाधिकारी ने पीएजी ऑडिट को एक पत्र लिखकर फिलहाल ऑडिट के कार्यों को रोकने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सभी प्रखंडस्तरीय और पंचायतस्तरीय कर्मी युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं. बीडीओ ने बताया कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें सभी कर्मी जिला और प्रखंड स्तर पर प्रतिनियुक्त होकर काम कर रहे हैं. ऐसे में, यदि ऑडिट का कार्य भी साथ-साथ किया जाता है, तो इससे पुनरीक्षण के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है और उसकी गति धीमी पड़ सकती है. उन्होंने अनुरोध किया है कि ऑडिट का कार्य इस वृहद अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद ही शुरू किया जाए. गौरतलब है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत, वर्तमान में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त गणना पत्रक (फॉर्म) सभी मतदाताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इन फॉर्मों को भरकर और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर मतदाताओं को वापस बीएलओ को सौंपना है. यह अभियान आगामी 26 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद 30 सितंबर तक ऑडिट कार्य शुरू करने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन