एमसीएच में पिछले दो दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, हंगामा

Ultrasound machine malfunctions in MCH
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थित मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) में पिछले दो दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब रहने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने आई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. कतार में खड़ी प्रसूताओं की जांच नहीं हो सकी और उन्हें मंगलवार को दोबारा आने को कहा गया. अल्ट्रासाउंड न होने से प्रसूताओं और उनके परिजन नाराज दिखे. उनका कहना था कि वे तपती गर्मी में दूर-दराज से जांच कराने आए हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण बार-बार लौटना पड़ रहा है. बोचहां से आई शबाना खातून ने बताया कि डॉक्टर ने सोमवार को ही जांच कराने का निर्देश दिया था, लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि बाहर अल्ट्रासाउंड कराने में काफी खर्च होता है. अखाड़ाघाट से आई प्रमिला देवी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से जांच के लिए बैठी थीं. करीब 10 बजे उन्हें बताया गया कि मशीन खराब है और जांच संभव नहीं होगी. अस्पताल के भीतर स्थिति यह है कि एमसीएच में रेडियोलॉजी के डॉक्टर नहीं हैं. अल्ट्रासाउंड की पूरी व्यवस्था सिर्फ तकनीशियन के भरोसे चल रही है. अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि मशीन की मरम्मत के लिए सूचना दी गई है. जल्द ही इसे ठीक कराकर सेवा बहाल कर दी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










