Muzaffarpur : घोसौत नदी में नहा रही दो किशोरी डूबी, एक की मौत
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 May 2025 9:48 PM
Muzaffarpur : घोसौत नदी में नहा रही दो किशोरी डूबी, एक की मौत
नदी में डूब रही दूसरी लड़की को ग्रामीणों ने बचा लिया मीनापुर : सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत नदी में रविवार को स्नान के दौरान दो किशोरी डूब गयी, जिनमें से एक की मौत हो गयी. वहीं दूसरी को ग्रामीणों ने बचा लिया. मृतक की शिनाख्त घोसौत वार्ड-10 के वार्ड सदस्य जगन्नाथ साह की पुत्री सुमन कुमारी (15) के रूप में हुई है. वहीं, रामकृत साह की 13 वर्षीया पुत्री ऋचा कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया गया. दोनों किशोरी अपने परिजनों के साथ एतवार (रविवार) पवनी को लेकर नदी किनारे गयी थी. वहां पर पहले से कटाव निरोधी कार्य चल रहा है. वहां मिट्टी भरकर बोरे को किनारे में रखा जा रहा है. दोनों किशोरी को स्नान के दौरान संतुलन बिगड़ गया, जिसमें से एक की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुखिया अखिलेश राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










