सदर में पर्ची के लिए दो नये काउंटर और खुलेंगे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 7:37 PM

विज्ञापन

सदर में पर्ची के लिए दो नये काउंटर और खुलेंगे

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए दो नये पर्ची काउंटर और खाेले जायेंगे. अभी चार काउंटर चल रहे हैं. ऐसे में अब छह काउंटर खुलने से यहां आने वाले मरीजों को सुविधा होगी. अधीक्षक बाबू साहब झा ने कहा कि मरीजों की भीड़ को देखते हुए दो से चार काउंटर किये गये. लेकिन इसके बाद भीड़ अधिक होने लगी. ऐसे में दो और पर्ची काउंटर ओपीडी के लिए बढ़ाएं जायेंगे. छह काउंटर अगर होंगे तो मरीजों को पर्ची कटाने में समय नहीं लगेगा और वह इलाज समय से कराने के बाद जल्द घर चले जायेंगे. अधीक्षक ने कहा कि अभी मरीजों का आभा कार्ड भी बनाया जा रहा है. अभी तीन हजार से अधिक का आभा कार्ड बना दिया गया है. जो मरीज आ रहे हैं, उनको भी आभा कार्ड बनाने के लिए कहा जा रहा है. अगर हर मरीज को कार्ड बनता है तो उन्हें इलाज कराने में समय नहीं लगेगा.वह पांच मिनट के अंदर कार्ड से अपना इलाज करवाकर जा सकते हैं. इधर हर दिन ओपीडी में 700-800 मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं. इनके लिए चार काउंटर बनाये गये हैं. इसमें से एक बुजुर्ग के लिए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन