ePaper

Muzaffarpur : करजा में आग लगने से दो घर जले

Updated at : 12 Nov 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : करजा में आग लगने से दो घर जले

Muzaffarpur : करजा में आग लगने से दो घर जले

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द पंचायत के वार्ड-12 मड़वन भोज में मंगलवार की रात आग लग गयी, जिसमें दो घर जल गये. साथ ही घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, बिस्तर समेत अन्य सामान खाक हो गया. पीड़ित राम रतन सहनी उर्फ किलो सहनी एवं अनिल सहनी हैं. बताया गया कि अचानक घर में आग लग गयी. लपटें तेज होने के कारण देखते ही देखते सब कुछ जल गया. वहीं आग बुझाने में राम रतन सहनी की पुत्री आंशिक रूप से झुलस गयी, जिसका इलाज कराया गया. मुखिया विकास कुमार सिंह ने करजा पुलिस व अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी. उसके बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. इधर, बड़कागांव केसरी नगर में भी मंगलवार की रात एक भूसखाल में आग लग गयी, जिससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. वहीं रक्सा में आग लगने से भूसा रखी झोपड़ी में भी आग लग गयी. घटना की सूचना सीओ को दी गयी. सीओ ममता कुमारी ने बताया कि सूचना पर रक्सा में जांच करायी गयी है. भूसा रखी झोपड़ी में आग लगी है़ वहीं जियन में लगी आग के बाद कर्मचारी को भेज कर रिपोर्ट करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन