आग लगने से दो घर जले, लाखों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से दो घर जले, लाखों की संपत्ति राख

आग लगने से दो घर जले, लाखों की संपत्ति राख

विज्ञापन

सकरा़ थाना क्षेत्र के सीहो गांव में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे दो घर सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गये. घटना की सूचना पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. पैक्स अध्यक्ष मो शमीम ने घटना की सूचना मिनी फायर ब्रिगेड एवं सकरा थाना को दी. मिनी फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अग्निपीड़ितों में हसीना खातून एवं अमना खातून शामिल हैं. बताया गया कि पीड़ित परिवार के लोग मजदूरी करने गये थे. इसी दौरान करीब तीन बजे दिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिसके बाद आग की चपेट से दोनों घर सहित 60 हजार रुपये नगद, कपड़ा, अनाज, बर्तन, बिछावन आदि जल गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन