40 घंटे रीशेड्यूल कर मुंबई के लिए आज जायेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने रद्द कराई टिकट

Updated at : 02 Jun 2024 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
40 घंटे रीशेड्यूल कर मुंबई के लिए आज जायेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने रद्द कराई टिकट

40 घंटे रीशेड्यूल कर मुंबई के लिए आज जायेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने रद्द कराई टिकट

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. समस्तीपुर से एलटीटी- मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 01044 शनिवार को चालिस घंटे देर रही. समस्तीपुर से शुक्रवार की रात 11.20 बजे रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन रविवार को दोपहर 3.20 बजे रवाना होने की संभावना जताई गई. इस ट्रेन के लिए समस्तीपुर से मुंबई- एलटीटी तक की यात्रा के लिए 32.20 घंटे की समय तय की गई है. 32.20 घंटे की यात्रा के लिए यात्रियों को 40 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है. बताया गया कि मुंबई से समस्तीपुर जाने वाली डाउन साइड की स्पेशल ट्रेन शनिवार को 38 घंटे देर रही. इस कारण अप साइड की ट्रेन को 40 घंटे रि- शेड्यूल किया गया. इस कारण समस्तीपुर- एलटीटी स्पेशल ट्रेन के सैकड़ों यात्री शनिवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से लौट गए. वहीं अमृतसर जयनगर स्पेशल ट्रेन अत घंटे, एलटीटी- जयनगर पवन एक्सप्रेस सात घंटे, जम्मूतवी- बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस छह घंटे एवं जम्मू तवी- गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे देर से मुजफ्फरपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन