ePaper

Train Accident: रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेल रहे थे बच्चे, ट्रेन आई, हॉर्न दी… गेम की दुनिया में गुम छात्रों की कटकर मौत

Updated at : 03 Jan 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Train Accident News

ट्रेन एक्सिडेंट की खबर

Train Accident: तीन छात्र रेलवे ट्रैक पर बैठकर ईयरफोन लगाककर मोबाइल में गेम खेल रहे थे. इस दौरान ट्रेन आ गई. हॉर्न देने के बावजूद वे नहीं हटे और तीनों छात्रों की कटकर मौत हो गई. तीनों इस साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले थे.

विज्ञापन

Train Accident: बिहार के बेतिया-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बारीटोला रेलवे गुमटी के पास डाउन मेमो ट्रेन से कटकर तीन छात्रों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान फुरकान अली, हबीबुल्लाह उर्फ समीर आलम, और मो. सद्दाब के रूप में की गई है. तीनों संत कोलंबस स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र थे. तीनों मृतक छात्र इस साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले थे.

पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव लेकर गए परिजन

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि तीनों छात्र ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेल रहे थे. ईयरफोन लगाने की वजह से उन्हें ट्रेन के आने और हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए. घटना करीब 4:20 बजे की है. जानकारी के अनुसार, ट्रेन मुजफ्फरपुर से आ रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां शव मौजूद नहीं था. लोगों ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गए. ट्रैक पर खून के छिंटे मिली हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकले थे बच्चे

घटना की जानकारी परिजन को हुई तो वे मौके पर पहुंचे. इसके बाद वे छात्रों के शवों को लेकर घर चले गए और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे घर से लाइब्रेरी में पढ़ने जाने की बात कहकर निकले थे. लाइब्रेरी से लौटने के बाद वे रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेलने लगे थे. कान में ईयरफोन लगे होने की वजह से वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इस तरह से आए दिन रेलवे से जुड़ी दुर्घटना की खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

ALSO READ: Muzaffarpur news: बाबा गरीबनाथ मंदिर को दी गई जमीन पर वक्फ बोर्ड का दावा, 28 जनवरी को अगली सुनवाई

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन