दो कट्टा, तीन गोली व दो बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

दो कट्टा, तीन गोली व दो बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
रजवाड़ा के आरडी-44 पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई अपराधियों की निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी हुई बरामद तीनों पर साहेबगंज व बरुराज थाना में लूट व छिनतई के मामले हैं दर्ज प्रतिनिधि, साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवाड़ा के आरडी-44 पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में देवघड़ा निवासी विपीन मांझी, बरूराज निवासी विक्की कुमार सहित एक नाबालिग शामिल है. तीनों अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, तीन कारतूस, दो बाइक व दो मोबाइल बरामद हुआ. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि अपराधियों की निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि बाइक बैकुंठपुर, बरूराज व साहेबगंज थाना क्षेत्र से लूटी गयी है. अपराधियों पर साहेबगंज व बरूराज थाना क्षेत्र में लूट व छिनतई के मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि विक्की कुमार व विपिन मांझी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग बदमाश की उम्र 16 वर्ष होने के कारण उसे जुबेनाइल कोर्ट में भेजा गया. कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष के साथ दारोगा पुनीत कुमार व नीतीश कुमार भी दलबल के साथ थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




