महिला को कागज का बंडल थमा उचक्कों ने 49 हजार ठगे

Updated:
विज्ञापन
महिला को कागज का बंडल थमा उचक्कों ने 49 हजार ठगे

महिला को कागज का बंडल थमा उचक्कों ने 49 हजार ठगे

विज्ञापन

सास के इलाज के लिए बैंक से रुपए निकासी की थी गायघाट, प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के भूसरा चौक पर एक महिला को कागज का बंडल थमा दो उचक्कों ने 49 हजार रुपये की ठगी कर ली. घटना बाघाखाल गांव निवासी मनीष राम की पत्नी रंजू देवी के साथ घटी. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ननद के साथ भूसरा चौक स्थित पीएनबी की शाखा से 49 हजार रुपये की निकासी की थी. वहीं विड्राल फाॅर्म भरने के लिए बैंक में खड़े एक युवक से मदद ली. इसके बाद राशि की निकासी कर बैंक से घर जाने लगी. इसी बीच वह युवक एक दोस्त के साथ पहुंचा और रुमाल में बंधी कागज की गड्डी थमाकर बोला कि इसमें एक लाख रुपये हैं. इसे पकड़ो और अपने 50 हजार रुपये दो़ उसे एक व्यक्ति को देकर वापस आता हूं. इसके बाद दोनों युवक गायब हो गये. महिला जब रुमाल खोलकर देखी तो उसमें कागज का बंडल था. पीड़िता ने बताया कि उसने बीते सोमवार को समूह से लोन मिला था़ सास के इलाज के लिए बैंक से रुपये की निकासी की थी. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे व चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन