सामूहिक दुष्कर्म मामले में जब्त सबूतों को एफएसएल में किया गया जमा

Updated:
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामले में जब्त सबूतों  को एफएसएल में किया गया जमा

The seized evidence was deposited with the FSL

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक दलित परिवार की किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में जांच अधिकारी ने कार्रवाई तेज कर दी है. केस की आइओ रौशनी कुमारी ने जब्त किए गए प्रदर्शों (सबूतों) को विशेष कोर्ट (पॉक्सो एक्ट संख्या-तीन) के समक्ष पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में जमा कराने का आदेश दिया. कोर्ट के निर्देश पर आइओ ने प्रदर्शों को जमा करा दिया है. इस मामले में केस की आइओ ने पूर्व में एक आरोपित ढ़ीडा उर्फ मिंटु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल भेजे गये आरोपित ने विशेष कोर्ट के समक्ष सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी अन्य आरोपितों की पहचान उजागर की थी. पुलिस अब इन खुलासों के आधार पर बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. क्या था पूरा मामला? विदित हो कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी छठ घाट घूमकर अपने चचेरे भाइयों के साथ घर लौट रही थी़ इसी दौरान, बुलेट सवार दो आरोपितों ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे अगवा कर लिया. आरोपित किशोरी को एक अर्धनिर्मित मकान में ले गए, जहां उसे कमरे में बंद कर दिया गया़ इसके बाद, नशीला पेय पदार्थ पिलाकर आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन