दवा लेने को लेकर दो मरीज भिड़े, मारपीट के बाद आधे घंटे बंद रहा काउंटर

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
दवा लेने को लेकर दो मरीज भिड़े, मारपीट के बाद आधे घंटे बंद रहा काउंटर

The counter remained closed for half an hour after the fight

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के मॉडल अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दवा काउंटर पर लाइन में लगे दो मरीज आपस में भिड़ गए. मारपीट इतनी बढ़ गई कि गार्ड को बीच-बचाव करना पड़ा और अस्पताल प्रबंधन ने काउंटर को करीब आधे घंटे के लिए बंद कर दिया. सुबह से ही दवा काउंटर पर लंबी कतार लगी थी. इसी बीच एक मरीज ने लाइन तोड़ते हुए अपना पुर्जा अंदर थमा दिया. इस पर पहले से लाइन में खड़े मरीज भड़क उठे. कहा-सुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया. मरीजों की भीड़ बढ़ने पर पूरे परिसर में हंगामा मच गया. जानकारी के अनुसार, उमेश साह लाइन में खड़े थे. तभी अमरेश कुमार ने बच्चे की तबीयत खराब होने का हवाला देकर दवा का पुर्जा सीधे काउंटर के अंदर दे दिया. उमेश ने इसका विरोध किया और बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आए. अन्य मरीजों ने भी विरोध किया और गार्ड पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही से ही लोग लाइन तोड़कर दवा या पर्ची कटवा लेते हैं. इस दौरान पर्ची काउंटर पर भी बहस छिड़ गई. मरीजों का कहना था कि गार्ड खुद ही लाइन में घुसने वालों को रोकते नहीं हैं, जिससे बाकी मरीज घंटों इंतजार करते रह जाते हैं. स्थिति बिगड़ती देख गार्ड ने दोनों पक्षों को अलग किया और काउंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई तो दवा वितरण शुरू किया गया. मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की कि व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि लाइन तोड़ने की घटनाएं दोबारा न हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन