Muzaffarpur : फोरलेन पर लूटी गयी बाइक दूसरे दिन मैदापुर से बरामद
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 Aug 2025 1:13 AM
विज्ञापन
Muzaffarpur : फोरलेन पर लूटी गयी बाइक दूसरे दिन मैदापुर से बरामद
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बोचहां
थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर भूसाही चौक के समीप लूटी गयी बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. घटना के दूसरे दिन सोमवार को मैदापुर से बाइक बरामद कर ली गयी. वहीं लुटेरा बाइक खड़ी कर फरार हो गये. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ लुटेराें की शिनाख्त करने तथा उसे गिरफ्तार करने में जुट गयी है.बताया गया कि कटरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी प्रवीन कुमार रविवार को बाइक से मुजफ्फरपुर भाई को लाने जा रहा था. इसी बीच भूसाही चौक के समीप अपराधियों ने पिस्टल सटा कर बाइक और नगद दो हजार रुपये लूट लिया. सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद कर ली है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि बाइक बरामद कर ली गयी है. साथ ही मामले में आगे की जांच व कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










