Muzaffarpur : कुढ़नी में अज्ञात वाहन की ठोकर से किशोर की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 May 2025 9:45 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : कुढ़नी में अज्ञात वाहन की ठोकर से किशोर की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा-पदमौल सड़क पर झिटकी स्थित दुर्गा स्थान के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक मो शाहनवाज स्थानीय निवासी मो. हसन मियां का नाती था. वह एक माह पहले अपनी मां के साथ नाना के घर आया था. रविवार को वह खेलने के क्रम में पैदल सड़क पार कर रहा था. इसी बीच केरमा की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन रौंदते हुए भाग निकला. पुलिस ने घटना की छानबीन की. उसके ननिहाल वालों के इंकार करने से पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करा सकी. प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन