छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी शिक्षक ने किया समर्पण

Updated at : 20 Feb 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी शिक्षक ने किया समर्पण

छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी शिक्षक ने किया समर्पण

विज्ञापन

चार माह पूर्व विद्यालय में दिया था घटना काे अंजाम, तब से था फरार प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी शिक्षक मजहर जिसान ने गुरुवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि पिछले महीने उसके घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया था. उसके बाद भी हाजिर नहीं होने पर न्यायालय से कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया गया था. कुर्की की कार्रवाई के भय से उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया. मालूम हो कि चार माह पूर्व आरोपी शिक्षक ने विद्यालय की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. उसके बाद सकरा थाना में आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कराया गया था. उसके बाद से वह फरार चल रहा था. वहीं पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन