डेटा सुधार के लिए आज दोपहर 3 बजे तक जमा करें कागजात

Published by : LALITANSOO Updated At : 11 Sep 2025 8:45 PM

विज्ञापन

डेटा सुधार के लिए आज दोपहर 3 बजे तक जमा करें कागजात

विज्ञापन

कन्या उत्थान योजना:

डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा होंगे डॉक्यूमेंट

10 नये कॉलेजों को भी पोर्टल पर जोड़ दिया जायेगा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू की उन छात्राओं के लिए एक जरूरी खबर है, जिनके मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के आवेदन में पिता के नाम या जन्मतिथि में त्रुटि है. इन सभी छात्राओं के डॉक्यूमेंट शुक्रवार की दोपहर 3 बजे तक डीएसडब्ल्यू (छात्र कल्याण संकाय) कार्यालय में जमा किये जायेंगे. इस प्रक्रिया के बाद विवि द्वारा पोर्टल पर डेटा में सुधार किया जायेगा. इससे इन छात्राओं को योजना का लाभ मिल सकेगा. डीएसडब्ल्यू प्रो आलोक प्रताप सिंह ने सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर तय समय के बाद कोई कॉलेज डॉक्यूमेंट जमा करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसी कॉलेज की होगी.

दस्तावेज में क्या-क्या जमा करना है?

योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 सितंबर है. ऐसे में, जिन छात्राओं की जन्मतिथि या पिता के नाम में गड़बड़ी है, उन्हें संशोधन के लिए कॉलेज के माध्यम से घोषणा पत्र के साथ अपनी सूची जमा करनी होगी. घोषणा पत्र में यह बताना होगा कि छात्रा ने सरकार द्वारा निर्धारित सीटों पर ही स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है. डीएसडब्ल्यू ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन विषयों की सरकार से मान्यता नहीं होगी, उन विषयों में स्नातक करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

81 हजार छात्राओं का डेटा प्रोसेस

प्रो आलोक प्रताप सिंह के अनुसार, विवि स्तर से अबतक 81 हजार छात्राओं का डेटा प्रोसेस हो चुका है, जबकि 85 हजार छात्राओं के डॉक्यूमेंट अभी भी जमा है. शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक जमा होने वाले डॉक्यूमेंट्स को भी जल्द ही प्रोसेस कर दिया जायेगा.

पोर्टल पर जुड़ेंगे 10 नये कॉलेज

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के पोर्टल पर विवि से मान्यता प्राप्त 10 नये कॉलेजों को भी जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए डीएसडब्ल्यू कार्यालय ने कुलसचिव को प्रस्ताव भेज दिया है. इन कॉलेजों का नाम जुड़ने के बाद वहां से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं भी योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी. हालांकि, उनकी आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही प्रक्रिया में शामिल नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन