ePaper

अहियापुर थाना क्षेत्र से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा लापता

Updated at : 04 Aug 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
अहियापुर थाना क्षेत्र से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा लापता

अहियापुर थाना क्षेत्र से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा लापता

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से ट्यूशन के लिए निकली एक किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है. छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. घटना को लेकर परिजनों ने अहियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. परिजनों के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा रोज की तरह सोमवार की शाम लगभग 4 बजे घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. जब मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन