बीएड की रिक्त सीटाें पर एडमिशन के लिए स्पेशल सेंट्रलाइज्ड काउंसेलिंग
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :19 Sep 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन

बीएड की रिक्त सीटाें पर एडमिशन के लिए स्पेशल सेंट्रलाइज्ड काउंसेलिंग
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
बीएड की रिक्त सीटाें पर एडमिशन के लिए स्पेशल सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग हाेगी. गाइड लाइन के तहत 21 से 28 सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी की जायेगी. नाेडल केंद्र ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी की ओर से इसका सिड्यूल जारी कर दिया गया है. 20 सितंबर काे नाेडल यूनिवर्सिटी के पाेर्टल पर काॅलेजाें में रिक्त सीट अपलाेड कर दिया जायेगा. बीआरएबीयू सहित राज्य के सभी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 341 काॅलेजाें में बीएड 4469 रिक्त सीटें है. जिसस पर सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग से नामांकन होगा. स्टेट नाेडल अधिकारी प्राे अशाेक मेहता ने बताया कि एडमिशन के लिए चाैथे राउंड की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. सीइटी-बीएड 2024 में सफल अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, ताे 23 व 22 सितंबर काे पाेर्टल पर जाकर काॅलेज सेलेक्ट करेंगे. 24 सितंबर काे काॅलेज आवंटन करके पाेर्टल पर अपलाेड किया जायेगा. इसके बाद 25 से 28 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करना है. यह राशि 3 हजार रुपए है, जाे नाॅन रिफंडेबल है. साथ ही आवंटित संस्थान में कागजात वेरिफिकेशन और एडमिशन कराने के लिए 25 से 28 सितंबर तक का ही समय तय किया गया है.विवि के 57 कॉलेजों में 671 सीट रिक्त
सूबे के 341 बीएड काॅलेजाें में कुल 37 हजार 300 सीट है. तीन राउंड के एडमिशन में 88.02 फीसदी यानी 32 हजार 831 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है. पटना यूनिवर्सिटी के 58 काॅलेजाें में सबसे अधिक 893 सीट बची हैं. 6600 सीट निर्धारित है. वहीं बीआरएबीयू के 57 काॅलेजाें में 671 सीट बच गये है. यहां कुल 6150 सीट है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के एक काॅलेज में 100 सीट है. यहां 2 सीटाें पर चाैथे राउंड में एडमिशन हाेना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




