Muzaffarpur : देसी शराब के साथ तस्कर व एक नशेड़ी गिरफ्तार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 05 May 2025 9:56 PM
Muzaffarpur : देसी शराब के साथ तस्कर व एक नशेड़ी गिरफ्तार
मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मलिकान से पुलिस ने छापेमारी कर दो लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया़ वहीं एक पियक्कड़ को भी गिरफ्तार किया गया़ शराब तस्कर की पहचान बसंतपुर मलिकान निवासी अनूप लाल पासवान व पियक्कड़ की पहचान बड़कागांव निवासी सहेंद्र सहनी के रूप में हुई है़ अपर थानाध्यक्ष नितेश कुमार के बयान पर करजा थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया़ बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि अनूप लाल पासवान अपने घर में देसी शराब रखे हुए है और बिक्री कर रहा है़ चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गयी, तो पुलिस की गाड़ी देख एक व्यक्ति भागने लगा़ उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान अनूप लाल पासवान के रूप में हुई़ वहीं तलाशी के दौरान उसके घर के पीछे से हरे जरकिन में दो लीटर देसी शराब बरामद की गयी़ वहीं एक व्यक्ति को नशे में झूमते हुए पकड़ा गया़ शराब पीने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया़ थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










