आग लगने से छह दुकानें जलीं, 10 लाख की क्षति

आग लगने से छह दुकानें जलीं, 10 लाख की क्षति
एनएच-77 किनारे जनार चौक पर हुई घटना प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र के एनएच-77 स्थित जनार चौक पर गुरुवार की देर रात भीषण अगलगी में छह दुकानें जल गयीं. आग देर रात लगी, जिसे काफी मशक्कत के बाद तीन बजे सुबह तक बुझायी गयी. इस दौरान अफरातफरी मची रही़ बताया जाता है कि देर रात जब लोग सो रहे थे, तभी चौक पर रह रहे कुछ लोगों ने आग की लपटें देखकर शोर मचाना शुरू किया़ कॉस्मेटिक दुकान में आग लगते ही लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी़ आनन-फानन में घटना की सूचना औराई थाने को दी गयी, जहां से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक छह दुकानें जल चुकी थीं. पीड़ित दुकानदारों ने दावा किया कि अगलगी में 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है़ घटना में लाल साहब की कॉस्मेटिक दुकान, रंजन कुमार, सुबोध कुमार, नरेश शाह, अमोद कुमार एवं शंभू कुमार मिश्रा की दुकानें जल गयी़ं पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










