ePaper

भाभी ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर की मारपीट

Updated at : 18 Sep 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
भाभी ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप,  विरोध करने पर की मारपीट

Sister-in-law accuses brother-in-law of molestation

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. ससुराल में रह रही एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी और गलत नीयत से कमरे में घुसने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी. इसी दौरान उसका देवरअचानक कमरे में घुस आया और गलत करने की नीयत से पकड़ने लगा. महिला के शोर मचाने पर पति, बेटे और बेटी मौके पर पहुंचे तो आरोपी गिरते-पड़ते वहां से भाग निकला. आरोप है कि इसके बाद महिला का पति जब इस घटना को लेकर आरोपी के पास गया तो आरोपित ने उस पर हमला कर दिया. बीच-बचाव में आए बेटे और बेटी को भी पीटा गया. उसे भी धक्का देकर गिरा दिया गया. पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन