स्मार्ट सिटी के 31 डिजिटल बोर्ड के लिए शॉर्ट टेंडर जारी, एजेंसी का होगा चयन
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के 31 डिजिटल बोर्ड के लिए शॉर्ट टेंडर जारी, एजेंसी का होगा चयन
विज्ञापन
: 31 जगहों पर लगा है शहर में वीएमडी (डिजिटल साइन बोर्ड), सेकेंड के अनुसार से प्रचार-प्रसार के लिए लगेगा पैसा
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
अगर आप अपने व्यवसाय का प्रचार करना चाहते हैं, तो मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. पूरे शहर में लगे 31 डिजिटल साइन बोर्ड (वीएमडी) पर विज्ञापन दिखाने के लिए एक शॉर्ट टेंडर जारी किया गया है. यह अनुबंध शुरुआती तौर पर तीन महीने के लिए होगा, जो कंपनियों को अपनी सेवाओं और उत्पादों को बड़े दर्शकों तक पहुंचाने का मौका देगा. स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार, इस टेंडर के तहत सबसे ज्यादा मासिक बोली लगाने वाले का चयन किया जायेगा. यह एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया है जिसमें हर इच्छुक बोलीदाता को हिस्सा लेने से पहले सभी 31 साइनबोर्ड वाली जगहों का दौरा करना होगा. यह सुनिश्चित करने के लिए है कि बोली लगाने वाली कंपनी को सभी स्थानों की पूरी जानकारी हो. इच्छुक एजेंसियां 23 सितंबर को दोपहर 03 बजे तक अपनी निविदा जमा कर सकती हैं. आवेदन आइसीसीसी बिल्डिंग, सदर हॉस्पिटल रोड, टाउन हॉल, मुजफ्फरपुर में जमा किये जा सकते हैं या फिर [email protected] पर ईमेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं.टेंडर की मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं
– विज्ञापन दिखाने का समय स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर तय किया जायेगा. – निविदा आवेदन के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, जीएसटी नंबर और अनुभव प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है.– बोलीदाता किसी भी सरकारी या निजी संस्था द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं होना चाहिए.
– सभी नियमों, सुरक्षा मानकों, और स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










