गांधी सत्य-अहिंसा व शास्त्री सादगी के प्रतीक, शाही का शिक्षा में अतुलनीय योगदान

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
गांधी सत्य-अहिंसा व शास्त्री सादगी के प्रतीक, शाही का शिक्षा में अतुलनीय योगदान

Shahi’s incomparable contribution to education

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एसकेजे लॉ कॉलेज में दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और कॉलेज के संस्थापक एलपी शाही का जन्म जयंती समारोह आयोजित किया गया. समारोह की शुरुआत कॉलेज परिसर में एलपी शाही की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद सेमिनार हॉल में तीनों महापुरुषों के तैल चित्रो�� पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार ने अपने उद्घाटन संबोधन में गांधी को सत्य और अहिंसा का प्रतीक, शास्त्री को सादगी और ईमानदारी का प्रतीक बताया. उन्होंने एलपी शाही के सामाजिक, आर्थिक और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान पर विस्तार से जानकारी दी. प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी ने कहा कि युवाओं को इन महापुरुषों के देश और समाज के प्रति योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए. वरीय कांग्रेसी नेता अरविन्द कुमार सिंह ने गांधी की अतुलनीय नेतृत्व क्षमता और शास्त्री की दूरदर्शिता को याद किया. डॉ. एसपी चौधरी ने एलपी शाही को ज्ञान का सागर और कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए. डॉ. अर्चना अनुपम ने शिक्षा के विकास में उनके योगदान की चर्चा की. समारोह में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

दीपक – 21

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन