Bihar News : सड़क हादसे में बाल बाल बची मुखिया रितु जायसवाल, कार क्षतिग्रस्त

Updated at : 14 Dec 2020 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : सड़क हादसे में बाल बाल बची मुखिया रितु जायसवाल, कार क्षतिग्रस्त

Ritu jaiswal mukhiya, bihar news : मुजफ्फरपुर जिले के बीबीगंज में सोमवार को जिले के सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जयसवाल की वाहन दुर्घटना में जान बाल-बाल बची. हालांकि पिकअप की टक्कर से मुखिया की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

Bihar news : मुजफ्फरपुर जिले के बीबीगंज में सोमवार को जिले के सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जयसवाल की वाहन दुर्घटना में जान बाल-बाल बची. हालांकि पिकअप की टक्कर से मुखिया की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गयी. श्रीमती जयसवाल के सहयोगी प्रणव कुमार ने बताया कि सीट बेल्ट बंधा रहने के कारण उनकी जान बाल-बाल बची है. वह सीतामढ़ी से पटना स्थित अपने आवास पर जा रही थी. गौरतलब हो कि मुखिया श्रीमती जयसवाल गत विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर परिहार से प्रत्याशी थी

फेसबुक पर लिखा पोस्ट- दुर्घटना पर रितु जायसवाल ने पोस्ट लिखा है. रितु ने लिखा, ‘आज पटना से अपने क्षेत्र परिहार लौटने के क्रम में मुजफ्फरपुर में हमारी गाड़ी मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ईश्वर की कृपा से हम सभी पूर्णतः सुरक्षित हैं. आज सीतामढ़ी में कई कार्यक्रम में जाना था परन्तु इस वजह से नहीं पहुँच पाने में अपनी असमर्थता के लिए हाथ जोड़ कर माफ़ी माँगती हूँ. सीट बेल्ट लगाए रखने की वजह से हम सभी सुरक्षित हैं. कृपया हमेशा ट्रैफिक नियमों का आप सब भी पालन करें. जिंदगी अनमोल है.’

सीतामढ़ी के परिहार सीट पर बीजेपी की गायत्री देवी ने राजद के रितु जायसवाल को चुनाव हरा दिया है. रितु जायसवाल (Ritu jaiswal Mukhiya) चुनाव से पहले जेडीयू छोड़कर राजद में शामिल हुई थी.

सीतामढ़ी के परिहार सीट पर राजद और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला था. राजद की ओर से सीतामढ़ी की चर्चित मुखिया रितु जायसवाल चुनावी मैदान में थी, जबकि बीजेपी ने इस सीट से गायत्री देवी को कैंडिडेट बनाया था.

Also Read: Bihar News : सरकार गठन के बाद पहली बार कल होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक ! राज्यपाल कोटे की MLC सीटों पर नाम होगा फाइनल?

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन