रेलवे की लाल गाड़ी से हड़कंप, बेटिकट वालों से लिया जुर्माना

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
रेलवे की लाल गाड़ी से हड़कंप, बेटिकट वालों से लिया जुर्माना

रेलवे की लाल गाड़ी से हड़कंप, बेटिकट वालों से लिया जुर्माना

विज्ञापन

दीपक-24

मुजफ्फरपुर-बछवाड़ा रेल खंड में लाल गाड़ी से चला टिकट चेकिंग अभियान

135 मामलों में कार्रवाई करते हुए 88,765 की ��ाजस्व प्राप्ति

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर लाल गाड़ी के तहत विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला. इस दौरान टीम के साथ ही सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर व वैशाली एक्सप्रेस (12553) में टिकट की जांच की. 135 मामलों में कार्रवाई कर 88,765 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. बताया कि यह कार्रवाई रेलवे की आय में वृद्धि के साथ-साथ यात्रियों में नियमों के पालन के लिए जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रभावी कदम है. अभियान में 18 टिकट जांच स्टाफ (टीटीइ), 10 आरपीएफ जवानों के साथ-साथ वाणिज्य अधिकारी एवं वाणिज्य निरीक्षक की टीमों ने भाग लिया. टीम ने मुजफ्फरपुर से बछवाड़ा के बीच पड़ने वाले सभी प्रमुख व लघु स्टेशनों पर यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन