Bihar Train News: अजमेर उर्स के लिए रेलवे ने चलाया स्पेशल ट्रेन, सीवान होकर जायेगी दो विशेष ट्रेनें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2023 3:20 AM
रेलवे प्रशासन की ओर से अजमेर में लगने वाले उर्स मेला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09665/09666 अजमेर-मुजफ्फरपुर- अजमेर विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है.
रेलवे प्रशासन की ओर से अजमेर में लगने वाले उर्स मेला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09665/09666 अजमेर-मुजफ्फरपुर- अजमेर विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 09666 मुजफ्फरपुर- अजमेर 29 जनवरी (रविवार ) को एक फेरे में संचालित किया जायेगा. इस गाड़ी में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.
गाड़ी संख्या 09665 अजमेर-मुजफ्फरपुर 26 जनवरी, 2023 (गुरुवार ) को अजमेर से 21:00 बजे प्रस्थान कर मदार से 21:17 बजे, जयपुर से 23:10 बजे छूटकर दूसरे दिन बांदीकुई जंक्शन से 00:55 बजे, भरतपुर से 01:58 बजे, अछनेरा जंक्शन से 02:55 बजे, मथुरा जंक्शन से 04:05 बजे, कासगंज से 05:55 बजे, फरुखाबाद से 08:15 बजे, कानपूर अनवरगंज से 11:32 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11:50 बजे, लखनऊ से 13:40 बजे, बाराबंकी से 14:50 बजे, गोरखपुर से 20:15 बजे, सीवान से 23:10 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा 00:50 बजे, हाजीपुर से 02:10 बजे छूटकर 03:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 09666 मुजफ्फरपुर- अजमेर 29 जनवरी (रविवार ) को मुजफ्फरपुर से 07:20 बजे प्रस्थान कर, हाजीपुर से 08:15 बजे, छपरा से 10:25 बजे, सीवान से 11:20 बजे, गोरखपुर से 14:40 बजे, लखनऊ से 20:35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22:15 बजे छुटकर दूसरे दिन फरूखाबाद से 01:15 बजे, कासगंज से 02:45 बजे, मथुरा जंक्शन से 05:15 बजे, अछनेरा जं 07:00 बजे, भरतपुर से 07:40 बजे, बांदीकुई से 09:40 बजे, जयपुर से 12:30 बजे, मदार से 14:42 बजे छूटकर 15:00 अजमेर पहुंचेगी. इस गाड़ी की संरचना में एसएलआर 02 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 11 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










