ePaper

शहर में स्मैक तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी, पांच महिला समेत आठ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 28 Apr 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में स्मैक तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी, पांच महिला समेत आठ धंधेबाज गिरफ्तार

शहर में स्मैक तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी, पांच महिला समेत आठ धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

: सिटी एसपी के नेतृत्व में नगर डीएसपी वन व टू ने की कार्रवाई

: अहियापुर थाने से तीन व सिकंदरपुर से पांच की हुई गिरफ्तारी

: 123 पुड़िया स्मैक, नौ पुड़िया गांजा व 2900 रुपये नकदी मिला

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर में ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. सिटी एसपी विश्वजीत दयाल की मॉनिटरिंग में अहियापुर व सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में की गयी छापेमारी में पांच महिला समेत आठ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान अहियापुर थाना के चाको छपरा निवासी माला देवी, अहियापुर थाना के विजय छपरा के अमरजीत कुमार, मिठनपुरा थाना के मालीघाट शिबू कुमार सुथांलिया, सिकंदरपुर थाना के झील नगर के सुशीला देवी, अखाड़ाघाट की सुशीला देवी, बच्ची देवी, राजवंती देवी और विनोद कुमार शामिल है. पकड़ाये धंधेबाजों के पास से 123 पुड़िया स्मैक, नौ पुड़िया गांजा व 2900 रुपये नकदी बरामद किया गया है. पकड़े गए धंधेबाजों के खिलाफ अहियापुर व सिकंदरपुर थाने मे एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पकड़ाए धंधेबाजों से पूछताछ करने के बाद पुलिस उनको कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद में जुट गयी है.

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर नगर डीएसपी वन सीमा देवी व टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में अहियापुर व सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी की गयी. इस दौरान अहियापुर के दादर पुल के पास से स्मैक की डिलीवरी करने आयी मीनापुर के चाको छपरा के माला देवी को 40 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के आधार पर अहियापुर के सहबाजपुर से विजय छपरा निवासी अमरजीत कुमार व मिठनपुरा के मालीघाट निवासी शिबू कुमार सुथांलिया को स्मैक व नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट झील नगर से राधा देवी, सुशीला देवी, बच्ची देवी, विनोद कुमार व राजवती देवी को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से मादक पदार्थ व गांजा बरामद किया गया है.

पति के जेल जाने के बाद माला देवी ने संभाला स्मैक सप्लाई का नेटवर्क

अहियापुर पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला स्मैक धंधेबाज के पति रघुनाथ महतो पूर्व में मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. उसके जेल जाने के बाद माला देवी ने पूरा नेटवर्क संभाल लिया. मीनापुर से स्मैक की पुड़िया लेकर अहियापुर, सिकंदरपुर, मिठनपुरा, नगर थाना क्षेत्र में छोटे- छोटे धंधेबाजों को सप्लाई करती थी. सिटी एसपी ने कहा कि शहर में स्मैक सप्लाई के नेटवर्क में अधिकांश महिलाएं शामिल है. पुलिस उनको चिन्हित करके गिरफ्तार करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन