विवाद में थप्पड़ मारने पर केरोसिन डाल वृद्ध को जलाया, हालत गंभीर

कटरा (मुजफ्फरपुर ) : कटरा थाना क्षेत्र के बर्री पंचायत के नवादा गांव में गाली-गलौज करने पर एक वृद्ध ने आरोपित को थप्पड़ जड़ दिया. इस पर आरोपित ने केरोसिन डाल कर वृद्ध को जला दिया. वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणाें ने आरोपित केा पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
कटरा (मुजफ्फरपुर ) : कटरा थाना क्षेत्र के बर्री पंचायत के नवादा गांव में गाली-गलौज करने पर एक वृद्ध ने आरोपित को थप्पड़ जड़ दिया. इस पर आरोपित ने केरोसिन डाल कर वृद्ध को जला दिया. वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणाें ने आरोपित केा पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बुधवार को वृद्ध का बयान दर्ज किया गया है और इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से एक गैलन बरामद किया गया है.
जानकारी के अनुसार, नवादा गंगिया गांव में 60 साल के भोला महतो रहते हैं. मंगलवार की रात आठ बजे वह गांव के लिए राजन की मिठाई दुकान में बैठे थे. इसी गांव का कुणाल सिंह उर्फ बेला आकर उनसे गाली-गलौज करने लगा. उन्होंने इस बात का विरोध किया. बात नहीं मानने उन्होंने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया. वह वहां से भाग गया. घर आकर वह खाना खाकर दरवाजे पर ही सो गये. सोयी अवस्था में ही उसने केरोसिन डाल कर आग लगा दी. कटरा पुलिस का कहना है कि ग्रामीणाें ने पूछताछ में बताया है कि भोला व बेला के बीच दिन में विवाद हुआ था.
बाइक लूट का विरोध करने पर छात्र की गोली मार हत्या : मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में बाइक से मोतिहारी से बंसवरिया लौट रहे पताही के गोनाही निवासी इंटर के छात्र साहिल की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. अपराधी बाइक पर तीन की संख्या में थे. वहीं साहिल के साथ सवार बंसवरिया का रंजन बाइक छोड़ फरार हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है.
घटना मुफस्सिल थाने के गोढवा भंगहां चंवर के बीच हुई. बाइक से साहिल और रंजन कुमार सिरसा से बंसवरिया लौट रहे थे. इसकी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी रोकने को कहा. गाड़ी रुकते ही मोबाइल व चेन छीन ली. इस बीच अपराधियों ने बाइक छीनने का प्रयास किया. इसका साहिल ने विरोध किया, तो अपराधियों ने गोली मार दी.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




