Muzaffarpur: कला उत्सव के आर्टिफैक्ट वर्ग में प्रशस्तिका सिंह ने हासिल किया प्रथम स्थान

Updated:
विज्ञापन

कला उत्सव 2026 में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रशस्तिका सिंह

केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर की छात्रा प्रशस्तिका सिंह ने कला उत्सव 2026 में 'आर्टिफैक्ट' वर्ग में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर द्वितीय पाली की छात्रा प्रशस्तिका सिंह ने कला उत्सव 2026 में विद्यालय का नाम रोशन किया है. उन्होंने कला उत्सव के ‘आर्टिफैक्ट’ वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

रचनात्मक प्रतिभा ने दिलाया पहला स्थान

प्रशस्तिका सिंह ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल, मौलिक चिंतन और उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया. इसके आधार पर उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्रदान किया गया. उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कला शिक्षक के मार्गदर्शन की रही अहम भूमिका

इस सफलता में विद्यालय के कला शिक्षक संजय कुमार के मार्गदर्शन और सतत प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने प्रशस्तिका की प्रतिभा को निखारने और उसके कला-कौशल को बेहतर बनाने में सहयोग किया.

विद्यालय के उप प्राचार्य राजेश कुमार ओझा ने प्रशस्तिका को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाती हैं. उन्होंने कला शिक्षक और छात्रा के प्रयासों की भी सराहना की.

प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय की प्राचार्या रुपाली परिहार ने प्रशस्तिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कला केवल सृजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता के विकास का प्रभावी साधन भी है. उन्होंने कला शिक्षक संजय कुमार के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए प्रशस्तिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को छात्रा की मेहनत, शिक्षक के मार्गदर्शन और रचनात्मक एवं समग्र शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया. क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है. विद्यालय परिवार ने उम्मीद जतायी कि प्रशस्तिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा को पहचानने और उसे बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगी.


विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन