ePaper

लापता नाबालिग को पुलिस ने मुंगेर से किया बरामद

Updated at : 15 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
लापता नाबालिग को पुलिस ने मुंगेर से किया बरामद

लापता नाबालिग को पुलिस ने मुंगेर से किया बरामद

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र से 12 मई को लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने मुंगेर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. नाबालिग अपनी मर्जी से एक युवक के साथ फरार हो गई थी. मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. दारोगा मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर नाबालिग को मुंगेर से बरामद किया. युवक को भी हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए अपहरण के मामले के बाद पुलिस लगातार लोकेशन ट्रैक कर रही थी. मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी मदद से आखिरकार पुलिस को सफलता मिली. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि नाबालिग का कल न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा. बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन