Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड गिरोह का तीन अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने दबोचा, चार राज्यों में फैला रखा है नेटवर्क
Bihar News (सांकेतिक)
Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने दबोचा है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत मुजफ्फरपुर की साइबर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
Cyber Fraud: मुजफ्फरपुर साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर ठग को सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मनोकामना नगर स्थित एक किराये के मकान से तीसरे की गिरफ्तारी पटना से की गयी है. उनकी पहचान पारू थाना के रसूलपुर निवासी मो. हुसैन , सरैया थाना के तिल बिहटा गांव के विपिन कुमार और शेखपुरा जिला के अरियारी थाना के करीमाबिगहा निवासी रोहित कुमार के रूप में किया गया है.
क्या बरामद हुआ
पुलिस ने तीनों के पास से 32 मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड , पांच लैपटॉप , एक मॉनिटर, एक सीपीयू, एक मदरबोर्ड, एक चेकबुक, दो आधार कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, दो पेन ड्राइव , तीन चार्जर, पैसे से लेन- देन से संबंधित तीन नोटबुक, एक माउस, एक एसएसडी, एक पिट्ठू बैग और बैंकों से संबंधित अन्य कागजात पता किया जा रहा है. गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधी ई कॉमर्स साइट पर अपनी फेक आइडी व नंबर अपलोड रखते थे.
अगर किसी ग्राहक का पार्सल या कूरियर फंस जाता था जैसे ही वे गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर या आइडी सर्च करते थे तो इन साइबर अपराधियों का नंबर आ जाता था. फिर, साइबर अपराधी कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर उनसे पर्सनल सभी जानकारी पूछ लेता था. ऑर्डर व पार्सल कैंसिल होने या डिएक्टिवेट होने का भय दिखाकर उसको अपने झांसे में ले लेता है.
कैसे करता था कंट्रोल
ग्राहक के मोबाइल फोन पर एक एपीके फाइल भेजकर उसके मोबाइल में इंस्टॉल करवा कर उसका सारा एक्सेस अपने कंट्रोल में कर लेता था. इसके बाद से जुड़े नंबर के आधार पर खाते से सारे रुपये उड़ा लेता था. साइबर अपराधियों के पास से बरामद पैसे के लेनदेन के नोट बुक में करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है. इसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोले एसएसपी सुशील कुमार
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा ऑपरेशन साइबर प्रहार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उनके निर्देशन में कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही थी. सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मनोकामना नगर में एक मकान में संदिग्ध नंबर का लोकेशन मिला. साइबर डीएसपी सह थानेदार हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार , सिपाही द्विवेश कुमार द्विवेदी समेत अन्य को शामिल किया गया.
टीम जब भगवानपुर स्थित मकान में छापेमारी की वहां से दो साइबर अपराधी मो. हुसैन व विपिन कुमार को दबोचा गया. वहां से भारी संख्या में साइबर अपराध में प्रयुक्त, मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड , पैसा लेन देन से संबंधित नोट बुक बरामद किया गया.
दोनों अपराधियों की निशानदेही पर पटना में छापेमारी करके तीसरे अपराधी रोहित कुमार को दबोचा गया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली व उड़ीसा समेत अन्य राज्यों से साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें दर्ज है. तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए अन्य राज्यों से संपर्क साधी जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, इस इलाके में बन रहा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










