Patna News: पटना के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, इस इलाके में बन रहा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

Updated:
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना में बनने वाला नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पूरे बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. इससे राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा. साथ ही, यह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने में भी सक्षम होगा.

विज्ञापन

Patna News: पटना के खिलाड़ियों को जल्द ही एक शानदार तोहफा मिलने जा रहा है. गर्दनीबाग में राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है. 28.66 करोड़ की लागत से बन रहे इस परियोजना को बिहार सरकार की कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है.

विज्ञापन

10 एकड़ में बनकर होगा तैयार

भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स करीब 10 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 1200 वर्गमीटर होगा. यह कॉम्प्लेक्स 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 क्रिकेट पीच भी बनाया जायेगा

खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बनाये जा रहे इस कॉम्प्लेक्स में 10 क्रिकेट पिच विकसित किए जाएंगे, जिनमें से 5 पिच विशेष रूप से अभ्यास के लिए आरक्षित होंगे.

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इसमें दो ऐस्ट्रो टर्फ भी लगाए जाएंगे, जो हॉकी जैसे खेलों के लिए उपयुक्त होंगे. खेल आयोजनों और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए एक प्रशासनिक ब्लॉक भी तैयार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन