ePaper

वैशाली के फर्स्ट एसी में चार्जिंग पॉइंट ठप होने से यात्री परेशान

Updated at : 21 Apr 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली के फर्स्ट एसी में चार्जिंग पॉइंट ठप होने से यात्री परेशान

वैशाली के फर्स्ट एसी में चार्जिंग पॉइंट ठप होने से यात्री परेशान

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. नयी दिल्ली से सहरसा जाने वाली गाड़ी संख्या- 12554 वैशाली एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में बीते रविवार की रात बिजली की समस्या से यात्री परेशान हो गये. कोच का कोई भी चार्जिंग पॉइंट काम नहीं कर रहा था. इसके बाद ट्रेन के एसी फर्स्ट में यात्रा कर रहे राघवेन्द्र कुमार नाम के यात्री ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर टैग कर शिकायत की. उस समय गाड़ी बस्ती के आसपास थी. बताया कि हाउस कीपिंग व ऑन बोर्ड स्टाफ को शिकायत करने के बाद भी कोइ समाधान नहीं निकला. करीब एक घंटे तक माथापच्ची करने के बाद यात्रियों की बात इलेक्ट्रिक मिस्त्री से हुई. इसके बाद चार्जिंग प्वाइंट में लाइन दे दिया गया. यात्री ने बताया कि रात को चार्जिंग प्वाइंट को बंद कर दिया जाता है और सुबह में खुलता है. इसको लेकर यात्री काफी देर तक परेशान रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन