ePaper

मुजफ्फरपुर होते हुए सीवान तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Updated at : 13 Jun 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर होते हुए सीवान तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन

मुजफ्फरपुर होते हुए सीवान तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: यात्रियों की सुविधा के लिए 24 जून से समस्तीपुर व सीवान के बीच 55121-55122 समस्तीपुर-सीवान, समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन चलायी जायेगी. कोराेना के दौरान यह पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी गयी थी. 55122 सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन 24 जून से सीवान से 4.00 बजे खुलेगी. 05.40 में छपरा, 08.30 बजे सोनपुर, 08.42 बजे हाजीपुर, 10.40 में मुजफ्फरपुर रुकते हुए 12.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वहीं वापसी में 55121 ट्रेन 24 जून से समस्तीपुर से 16 बजे खुलकर 17.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.20 बजे हाजीपुर, 19.35 में सोनपुर व 21.45 बजे छपरा रुकते हुए 23.45 बजे सीवान पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह पैसेंजर ट्रेन पचरूखी, दुरौंधा, चैनवा, महेन्द्रनाथ हाल्ट, एकमा, दाउदपुर, कोपासमहोता, टेकनिवास, छपरा, छपरा कचहरी, गोल्डेनगंज, डुमरी जुआरा, बड़ा गोपाल, पंचपतिया देओरिया हाल्ट, अवतार नगर, दिघवारा, शीतलपुर, नयागांव, परमानंदपुर, सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, सराय, बिथौली, भगवानपुर, बेनीपती पिरापुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की, रामदयालुनगर, मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सीहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरीग्राम स्टेशनों पर रुकेगी. इस पैसेंजर ट्रेन में साधारण श्रेणी के 12 व एसएलआर के दो कोच सहित कुल 14 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन