ट्रैक्टर में तेल टैंकर ने पीछे से मारी ठोकर, दो लोगों की मौत

एनएच-27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के पनसलवा चौक के समीप शनिवार की देर रात तेल टैंकर ने एक ट्रैक्टर में ठोकर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
एनएच-27 पर पनसलवा चौक के समीप देर रात हुई घटना प्रतिनिधि, मोतीपुर एनएच-27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के पनसलवा चौक के समीप शनिवार की देर रात तेल टैंकर ने एक ट्रैक्टर में ठोकर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतकों की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के मंगौली निवासी लक्ष्मण साह के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश प्रसाद गुप्ता और पूर्वी चंपारण जिला के राजेपुर थाना क्षेत्र के भगवतिया निवासी सुकेश्वर राय के 31 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सबमर्सिबल पाइप लदा ट्रैक्टर मुजफ्फरपुर की ओर से मोतीपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच पनसलवा चौक के समीप तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे तेल टैंकर ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद तेल टैंकर का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. बताया जाता है कि ट्रैक्टर सवार दिनेश प्रसाद गुप्ता और राजू कुमार सबमर्सिबल मिस्त्री का काम करते थे. ट्रैक्टर पर सबमर्सिबल पाइप लदा था. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




