अस्पताल में कुत्ता काटने की सूई नहीं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में कुत्ता काटने की सूई नहीं
विज्ञापन
-8000 रुपये में खरीद रहे हैं पीड़ित
-सूई की सरकारी सप्लाई ही नहींमुजफ्फरपुर.
गंभीर रूप से कुत्ता काटने के शिकार लोगों को बाहर से आठ हजार की सूई इम्नोग्लोबिन खरीदना पड़ रहा है. इसकी सप्लाई सरकारी अस्पतालों में नहीं है. जिन लोगों का हल्का जख्म होता है उनके लिए तो सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज सूई की व्यवस्था है, लेकिन ऐसे लोग जिनका जख्म गहरा होता है, उन्हें इम्नोग्लोबिन सूई लगवानी पड़ती है.बाहर से यह सूई खरीदनी पड़ती है
डॉक्टर 48 घंटे के अंदर यह सूई लेने को कहते हैं. सदर अस्पताल में रोज एक से दो मरीज ऐसे सूई के लिए भटकते हैं, लेकिन अस्पतालों में सप्लाई नहीं होने से उन्हें बाहर से यह सूई खरीदनी पड़ती है. अस्पताल अधीक्षक डॉ बीएस झा ने कहा कि इस सूई की सप्लाई फिलहाल नहीं है. इसकी कीमत करीब आठ हजार है. अस्पताल की ओर से सूई की व्यवस्था का दूसरा विकल्प नहीं है. नतीजा लोगों को बाहर से सूई खरीदनी पड़ रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन