ePaper

बिहार के उद्योगों के लिए गुड न्यूज! अब 31 मार्च 2026 तक मौका

Updated at : 04 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बियाडा की एमनेस्टी पॉलिसी-2025 की आवेदन की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है. इससे मुजफ्फरपुर समेत बिहार के बंद उद्योगों को बकाया भुगतान में राहत, कानूनी विवाद निपटाने और इकाइयों को फिर से शुरू करने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र समेत बिहार के बंद पड़े उद्योगों के लिए अच्छी खबर है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की एमनेस्टी पॉलिसी-2025 की आवेदन की अंतिम तारीख अब बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है. पहले यह तारीख 31 दिसंबर 2025 थी. सरकार ने यह फैसला उद्योगपतियों की मांग और पॉलिसी की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए लिया है. इससे उन उद्योगों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से बंद हैं या बियाडा के साथ कानूनी विवादों में फंसे हुए हैं. 

मुजफ्फरपुर के उद्योगों को बड़ी राहत

मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा इकाइयां ऐसी हैं, जो विवाद और मुकदमों के कारण बंद पड़ी हैं. तारीख बढ़ने से अब इन उद्योगों को अपना मामला सुलझाने का एक और मौका मिल गया है. इस पॉलिसी का मकसद उन उद्यमियों को दोबारा मुख्यधारा में लाना है, जिनकी फैक्ट्रियां सालों से बंद हैं. इसके तहत बकाया राशि में छूट, पुराने विवाद खत्म करने और रद्द किए गए आवंटनों पर दोबारा विचार की सुविधा दी जा रही है. 

एमनेस्टी पॉलिसी के तीन बड़े फायदे

  • विवाद का समाधान: बियाडा और उद्योगों के बीच चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे
  • कानूनी राहत: कोर्ट में चल रहे मुकदमों को आपसी सहमति से वापस लिया जा सकेगा
  • उद्योगों की दोबारा शुरुआत: बंद पड़ी मशीनें फिर से चलेंगी और नए निवेश का रास्ता खुलेगा

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन