Muzaffarpur News: मौसम ने साथ दिया तो अच्छी होगी फसल, लीची की अच्छी पैदावार के लिए पेड़ों में लगा रहे प्लास्टिक का कवर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Mar 2025 8:22 PM
लीची के अच्छे फलन के लिये अपनाया जा रहा आधुनिक खेती का तरीका
Muzaffarpur News: किसानों को मिट्टी में उर्वता बढ़ाने के लिए जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है. इससे पौधों की वद्धि और गुणवत्ता में सुधार होगा. जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की सरंचना में सुधार होगा, जो लंबे समय तक फसल उत्पादन में सहायक होगा.
Muzaffarpur News: ऐसे तो प्लास्टिक पर्यावरण के लिये खतरा माना जाता है, लेकिन लीची की फसलों के लिये यह प्लास्टिक खासा उपयोगी साबित हो रहा है. अच्छी फसल के लिये किसान पेड़ों को प्लास्टिक के थैले से कवर कर रहे हैं. इससे लीची की फसल अच्छी होगी. राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के रिसर्च के बाद किसानों को यह सलाह दी गयी है. इस बार किसान अपने लीची के फलों में प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं. माना जा रहा है कि पिछली बार स्टीम बग के कारण जो 30 फीसदी लीची खराब हो गयी थी, वह प्लास्टिक के थैले के उपयोग से बच जायेगी.
स्वाद की गुणवत्ता भी बरकरार रहेगी
लीची अनुसंधान केंद्र अच्छी पैदावार के लिए किसानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दे रहा है. बीते पांच साल में छह हजार किसानों का प्रशिक्षित किया जा चुका है. लीची की फसल को बचाने के लिए फल आने से पहले प्लास्टिक की थैली से ढक दिया जाता है. इससे लीची का फलन भी अच्छा होगा और स्वाद की गुणवत्ता भी बरकरार रहेगी. इससे बाजार में मांग में बढ़ेगी.
क्या लक्ष्य है
पिछले साल दिसंबर में तापमान अधिक होने के कारण लीची का मंजर कम आया, लेकिन जनवरी में अनकूल तापमान के कारण लीची के अच्छे मंजर आये. मार्च और अप्रैल में तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई तो लीची के अच्छे फलन की उम्मीद की जा रही है. बिहार में तीन लाख टन लीची प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया है. किसानों को लीची के बाग में मधुमक्खी का बक्सा रखने की भी सलाह दी जा रही हे. इससे फलन अच्छा होगा. वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल कीटनाशक का उपयोग नहीं करना है. इससे मधुमक्खी को परेशानी होगी. फल बढ़ने पर कीटनाशक का स्प्रे करना चाहिये. जिंक और बोरोन का स्प्रे फिलहाल किया जा सकता है. फंगीसाइट का स्प्रे भी किसान कर सकते हैं.
क्या बोले निदेशक
राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ विकास दास ने कहा कि लीची की फसल बेहतर कैसे हो, इसके लिये किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्लास्टिक के थैले से फल आने से पहले लीची को कवर किया जा रहा है. इससे फसल अच्छी होगी. किसानों को आधुनिक तरीके से खेती की सलाह दी जा रही है. इसके लिए लीची अनुसंधान केंद्र की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
इसे भी देखें: Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










