ePaper

Muzaffarpur Weather: एक बार फिर लुढ़का पारा, 7 डिग्री पर पहुंचा तापमान, वायु गुणवत्ता ने बढ़ाई लोगों की चिंता, जानें ताजा अपडेट

Updated at : 07 Dec 2024 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. लोगों को सुबह शाम कनकनी वाली सर्दी महसूस हो रही है. मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट…

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कनकनी वाली ठंड पड़ने लगी है. लोगों को सुबह शाम कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है. सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है. अधिक कोहरे की वजह से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है. हालांकि, 9 बजते-बजते कोहरा कम हो जाता है और अच्छी धूप निकल जाती है, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस होती है. दिन में धूप और रात में कड़ाके की सर्दी से लोगों के सेहत पर भी असर पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज के वेदर अपडेट और ठंड को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं क्या है ताजा अपडेट.

मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिला. सुबह की शुरुआत कोहरे और कड़ाके की ठंड से हुई. वहीं दिन चढ़ते-चढ़ते अच्छी धूप खिल गई, जिससे लोगों को राहत मिला. शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा. रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई. वहीं आज के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि आज न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं दिनभर आसमान साफ रहेगा. दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है.

वायु गुणवत्ता ने बढ़ाई चिंता

एक तरफ कोहरा तो दूसरे तरफ वायु की खराब गुणवत्ता ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा रखी है. शहर का AQI लेवल बीते कुछ दिनों से खराब स्तर पर चल रहा है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 213 दर्ज की गई है, जो स्वस्थ जीवन के लिए बेहद ही खराब है. इस तरह लगातार वायु गुणवत्ता का खराब स्तर पर रहना लोगों के लिए चिंता का विषय है.

ALSO READ: Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम, बंगाल सरकार ने सप्लाई पर लगाई रोक

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन