Muzaffarpur Weather: अगले 5 दिनों तक पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, न्यूनतम पारे में जबरदस्त गिरावट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
Published by : Aniket Kumar Updated At : 10 Dec 2024 8:52 AM
Muzaffarpur Weather: जिले में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. सुबह शाम घना कोहरा भी देखने को मिलता है. सर्दी से बचने के लिए अब लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. आइए, जानते हैं अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Muzaffarpur Weather: जिले में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. सुबह शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से कनकनी वाली ठंडी महसूस हो रही है. सुबह के समय अधिक कोहरा होने की वजह से राहगीरों को आने जाने में असुविधा हो रही है. हालांकि, दिन चढ़ते चढ़ते अच्छी धूप निकल आती है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती है. आज सुबह को शुरुआत भी कनकनी वाली सर्दी के साथ हुई. साथ की कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिला. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
आज का मौसम अपडेट
बीते 24 घंटे में मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिला. सुबह की शुरुआत कंपकपाती ठंड से हुई तो दिन में अच्छी धूप देखने को मिली. धूप खिलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई. बीते दिन यानी सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वही रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली. वहीं आज को लेकर विभाग ने बताया कि आज से रात के पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके वजह से लोगों को अधिक ठंडी महसूस होगी. आज दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज से दिन में ठंडी हवा भी चलने की आशंका है. अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही सर्द बना रहने वाला है. न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा.
खराब AQI ने बढ़ाई लोगों की चिंता
एक तरफ कोहरा और ठंड ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. दूसरी तरफ शहर की खराब वायु गुणवत्ता से लोग परेशानी में हैं. बीते कुछ दिनों से लगातार शहर की आबो हवा खराब हो रखी है. आज सुबह शहर का AQI 227 दर्ज किया गया है. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए हानिकारक है. सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं आसपास के लगभग सभी जिलों में स्थिति यही है. जिलों की हवा प्रदूषण की वजह से जहरीली हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










