Video: मुजफ्फरपुर में झपटमार को पीटकर अधमरा किया, चेन छीनकर एयरफोर्स जवान को मारी थी गोली
Bihar News: मुजफ्फरपुर में झपटमार ने एयरफोर्स जव���न की पत्नी के गले से चेन छीनी और पति ने विरोध किया तो गोली मार दी. एक बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गया. उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में एक झपटमार ने एयरफोर्स जवान की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की. जब बाइक सवार जवान ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. गोली जवान के पैर में लगी और जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल भेजा गया. वहीं एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया और बुरी तरह उसे बीच सड़क पर पीटा. लहुलूहान हुए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. जख्मी एयरफोर्स जवान पारू थाना क्षेत्र के जयमल डुमरी गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार हैं. रेवा रोड में पोखरैरा टोल प्लाजा के पास की यह घटना है.
आपके शहर में
बिहार के मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स जवान की पत्नी के गले से चेन छीनकर भाग रहे बदमाश ने जवान के पैर में गोली मार दी. एक अपराधी पकड़ा गया तो जमकर उसकी पिटाई हुई. pic.twitter.com/EzYqyTMICb
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) September 3, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए