पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 55 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 55 लाख की ठगी
Muzaffarpur petrol pump fraud news: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में पेट्रोल पंप का पार्टनर बनाने के नाम पर एक युवक से 55 लाख रुपये की बड़ी ठगी, चेक बाउंस होने और धमकी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज.
Muzaffarpur petrol pump fraud news: मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से व्यापार में हिस्सेदारी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां दाउदपुर कोठी के रहने वाले विशाल कुमार से पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है.पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर ब्रह्मपुरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की कानूनी तफ्तीश में जुट गई है.
पार्टनरशिप डीड बनाने से किया इनकार, पंचायती के बाद लौटाए महज 10 लाख
पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि एक पेट्रोलियम प्रतिष्ठान के संचालक ने व्यवसाय में हिस्सेदारी देने का वादा किया था. इस झांसे में आकर पीड़ित ने विभिन्न तिथियों में आरोपी को कुल 65 लाख रुपये दिए थे. राशि प्राप्त करने के बाद जब आरोपी ने पार्टनरशिप डीड (साझेदारी दस्तावेज) बनाने से साफ इनकार कर दिया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ. इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई. पंचायती के दबाव में आकर आरोपी ने किसी तरह 10 लाख रुपये वापस कर दिए.
45 लाख का चेक हुआ बाउंस, बकाया मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी
बाकी बचे 45 लाख रुपये के भुगतान के लिए आरोपी ने विशाल कुमार को एक चेक दिया था.पीड़ित ने जब उस चेक को भुगतान के लिए बैंक में डाला, तो वह बाउंस हो गया. इसके बाद जब पीड़ित ने आरोपी से मिलकर अपने बकाए पैसे की मांग की, तो आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा उन्हें गाली-गलौज की गई और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की गंभीर धमकी दी गई. ब्रह्मपुरा थाना पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी और आर्म्स जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. बैंक ट्रांजैक्शन और चेक बाउंस से जुड़ेसाक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










