Muzaffarpur Petrol Diesel Price: दीपावली के बाद एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
Petrol Diesel Price in Muzaffarpur

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: आज यानी 1 नवंबर 2024 को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। करीब तीन दिनों के बाद तेल के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जानिए, क्या है आज का ताजा रेट?

विज्ञापन

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: रोजमर्रा की जिंदगी में आम इंसान के लिए पेट्रोल के भाव बहुत मायने रखता है। लोग अपने काम, ऑफिस और एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको इनके ताजा रेट के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आज यानी 01 नवंबर को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं। रेट में यह बदलाव करीब तीन दिनों के बाद देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर उछाल आया है। आइए, जानते हैं आज आपके शहर मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव। 

ये हैं ताजा रेट

बता दें, बीते तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा था। लेकिन, आज सुबह इनकी कीमतों में उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 01 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को पेट्रोल की कीमत RS 0.17 रुपए बढ़ कर RS 106.21/L हो गई है। बीते 29 और 30 अक्टूबर को इसके दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले थे। इसके बाद आज तेल के दाम में उछाल देखने को मिला है। 

डीजल की कीमतों में भी उछाल

वहीं अगर डीजल की बात करें तो आज 16 पैसे की उछाल के साथ RS 92.99/L के भाव से बीक रहा है। हालांकि, डीजल के भाव में भी पिछले तीन दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2024 को डीजल के भाव स्थिर थे। मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में खेती किसानी अधिक होती है। ऐसे में यदि डीजल की कीमतों में बढ़त होती है तो यह किसानों के लिए चिंता वाली खबर है।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन