ePaper

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Updated at : 26 Oct 2024 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Petrol Diesel Price

Muzaffarpur Petrol Diesel Price

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: जिले में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दो दिनों से इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा था। आज रेट में कमी की वजह से काफी राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: आम लोगों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। पेट्रोल-डीजल का प्राइस आम लोगों के पॉकेट पर सीधा असर डालता है क्योंकि रोजमर्रा की जिंदगी में लोग ऑफिस, काम पर जाने या एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको पेट्रोल के ताजा कीमत की जानकारी होना आवश्यक है। तो आइए जानते हैं आपके जिले मुजफ्फरपुर में आज कितने का बिक रहा है पेट्रोल-डीजल।

ये है पेट्रोल की कीमत

बीते तीन दिनों से लगातार पेट्रोल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। 24 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम में 0.3 रुपए की उछाल देखने को मिली थी। वहीं 25 अक्टूबर को 37 पैसे की बढ़त दर्ज की गई थी। इन दो दिनों की बढ़त के बाद आज एक बार फिर इसके दाम में गिरावट देखने को मिला है। आज शहर में पेट्रोल 105.99 रुपए/ली. की कीमत के साथ बिक रहा है।

इतने का बिक रहा डीजल

वहीं अगर डीजल की बात करें तो आज इसकी कीमतों में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। बीते दिन यानी 24 अक्टूबर को इसमें 2 पैसे की उछाल दर्ज की गई थी। वहीं 25 अक्टूबर को इसकी कीमतों में 35 पैसे की बढ़त दर्ज की गई। आज डीजल 29 पैसे की गिरावट के साथ 92.78 रुपए/ली. के हिसाब से बिक रहा है। मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में खेती अधिक होती है। इसकी वजह से अगर डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली है तो यह किसानों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन