मुजफ्फरपुर: जगन्नाथ पताही में दबंगों ने PDS सचिव और नर्स पत्नी को पीटा, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
PDS secretary and nurse attacked by goons in Jagannath Patahi Muzaffarpur

AI जेनरेटेड फोटो

मुजफ्फरपुर के जगन्नाथ पताही में दबंगों ने PDS सचिव और उनकी नर्स पत्नी पर हमला किया. वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जगन्नाथ पताही गांव में एक जन वितरण प्रणाली (PDS) सचिव और उनकी नर्स पत्नी के साथ दबंगों द्वारा बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ड्यूटी के दौरान रास्ते में घेरा गया

पीड़ित महिला ने महिला थाना प्रभारी को लिखित आवेदन में बताया कि वह डीएमसीएच मेडिकल कॉलेज में नर्स के रूप में कार्यरत हैं. शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं और रास्ते में अपने पति को बुलाने के लिए राशन गोदाम पर गईं. इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनके पति पर हमला कर दिया.

लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उनके पति को पकड़कर लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा. जब वह बीच-बचाव करने आगे बढ़ीं, तो हमलावरों ने उनका भी गला दबाया और बाल पकड़कर मारपीट की. दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई.

वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस के पास

पूरी घटना का वीडियो पड़ोस की महिला ने रिकॉर्ड किया, जो अब पुलिस के पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी दबंग लगातार घर पर आकर गाली-गलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन