Muzaffarpur News: सिकंदरपुर मुक्तिधाम में अब रात में भी होगा दाह संस्कार
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 28 May 2026 4:28 PM
सिकंदरपुर मुक्तिधाम में अब रात में भी होगा दाह संस्कार
Muzaffarpur News: सिकंदरपुर मुक्तिधाम में शव लौटाने के मामले पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए अब 24 घंटे दाह संस्कार की अनुमति दे दी है. मामले में दोषी तीन कर्मियों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी.पढ़ें पूरी खबर...
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मुक्तिधाम से बीते मंगलवार की रात एक महिला का शव बिना दाह संस्कार किए वापस लौटाने के मामले में ‘प्रभात खबर’ की खबर का बड़ा असर हुआ है. इस संवेदनशील और मानवता को शर्मसार करने वाले मामले पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने मुक्तिधाम की बरसों पुरानी अव्यवस्था को बदलते हुए अब यहां 24 घंटे दाह संस्कार करने का सख्त निर्देश दिया है. इस आदेश पर अमल भी शुरू हो चुका है, जिससे अब लोग रात में भी अपनों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे.
मनमर्जी चलाने वाले कर्मियों पर गिरेगी गाज
मामले की जांच अंतिम चरण में है और जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन दोषी कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, बिना किसी सरकारी आदेश के लंबे समय से मुक्तिधाम में जमे कुछ कर्मी अपनी मनमर्जी चला रहे थे. इसके अलावा, रात्रि ड्यूटी में तैनात गार्ड पर भी लोगों से दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप हैं. सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने बताया कि दो-तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी, जिसके बाद संदिग्ध भूमिका वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रधान सचिव और उप मेयर ने मांगी रिपोर्ट
इस मामले की गूंज अब पटना तक पहुंच गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने नगर निगम से पूरी रिपोर्ट तलब की है. वहीं, उप महापौर डॉ. मोनालिसा ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए जिला पदाधिकारी (डीएम) को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. बहरहाल, निगम की इस त्वरित कार्रवाई से अब आम जनता को बड़ी राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










